Let’s travel together.

भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित 

0 107

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अपेक्षित पदाधिकारी होंगे शामिल 

सी एल गौर रायसेन

आगामी 9 अगस्त रविवार को तिरंगा यात्रा के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन की बृहद बैठक दोपहर 1.30 बजे जिला मुख्यालय स्थित भगवती गार्डन में आयोजित की जा रही है । उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि उक्त जिला बृहद् बैठक तिरंगा यात्रा को लेकर आयोजित की जा रही है।

बैठक में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार के केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह,जिला संगठन प्रभारी सुश्री राजो मालवीया, स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं उदयपुरा विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा,सांची विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य ठाकुर रामपाल सिंह शामिल होगे।

इसके अलावा जिला पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य,विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष महामंत्री,सभी मोर्चो के अध्यक्ष महामंत्री, मंडल प्रभारी,सह प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष,नव नियुक्त एल्डरमैन, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला विकास समिति के सदस्य, तिरंगा यात्रा जिला टोली,संत रविदास समरसता समिति आदि को आमंत्रित किया गया है। सभी अपेक्षित पदाधिकारीयों से उक्त महत्व पूर्ण बैठक में निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की गईं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811