Let’s travel together.

ग्राहक बनकर शोरूम में आए शातिर, डिजाइन देखने के बहाने ले भागे मंगलसूत्र और टाप्स

0 66

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में दिनदहाड़े एक सराफा दुकान से चोरी की वारदात सामने आई है। ज्वेलरी शाप में ग्राहक बनकर आए दो शातिर चोर एक-एक कर डिजाइन देखने के दौरान दुकानदार को चकमा देकर अंगूठी और मंगलसूत्र को छुपा लिया और फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

खमतराई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कबीरनगर निवासी अवधेश वर्मा (62) की भनपुरी में वाराणसी ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। 11 दिसंबर को दोपहर सवा बारह बजे दो व्यक्ति अंगूठी लेने आए। घर में शादी कहकर मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के टाप्स दिखाने को कहा।

अवधेश ने अलग-अलग डिजाइन के जेवर दिखाए। इसी दौरान दोनों चोर दुकानदार की नजरों से बचाकर मंगलसूत्र की चार पत्ती, एक टाप्स कीमत लगभग 50 हजार उड़ा ले गए। अवधेश ने चोरों की आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चलने पर बुधवार की रात को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उधर 28 दिसंबर की रात सेजबहार, डुंडा के स्वाति कांप्लेक्स स्थित ओम हार्डवेयर इंटरप्राइज़ेस का ताला तोड़कर अज्ञात चोर गल्ले में रखे नगद 25 हजार और 45 हजार का कापर वायर ले भागे। संचालक प्रशांत तिवारी ने बुधवार शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811