Let’s travel together.

123 शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला कोविड के इलाज का क्लेम, मरीजों का इलाज करते हुए खुद हुए थे संक्रमित

0 88

रायपुर। कोरोना एक बार फिर से छत्‍तीसगढ़ में अपना पैर पसारता दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरी ओर कोविड की पिछली लहर में संक्रमितों की सेवा करते हुए स्वयं संक्रमित हो जाने और अपने खर्च पर निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले प्रदेश के 123 शासकीय कर्मचारियों को अब तक शासन की ओर से प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं किया गया है

स्थिति यह है कि बिल के साथ आवेदन देने के बाद भी किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है। इससे निराशा है। पीड़ित ऐसे शासकीय कर्मचारी बीते कई दिनों से प्रतिपूर्ति के बिलों के भुगतान के लिए अपने कार्यालयों और अस्पताल के अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। इलाज का प्रमाण देने के बाद भी उनके बिलों को पास नहीं किया जा रहा है। कई कर्मचारियों का आरोप है कि बिल पास करने में आनाकानी और आपत्तियां भी लगाई जा रही हैं। उनका निदान करने के बाद भी बिल अटकाकर रखा गया है।

नियमानुसार शासकीय कर्मचारी या अधिकारी इलाज के बाद प्रतिपूर्ति राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन उन बिलों को प्रमाणित करता है। उसके बाद ही संबंधित विभाग में बिल जमा होने पर उसका भुगतान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खाते में किया जाता है।

मीनाक्षी लहरे (परिवर्तित नाम) शिक्षक वर्ग-01 ने करोना काल में दिनांक 11 मार्च 2021 से 13 मार्च 2021 तक निजी हास्पिटल तेलीबांधा रायपुर में इलाज कराया था। इसका चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक विभाग को समय पूर्व आवेदन में दिया जा चुका है, लेकिन लगभग दो वर्ष के बाद भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि स्वीकृत नहीं की गई है।

विजय कुमार साहू (परिवर्तित नाम) पटवारी द्वारा करोना काल में दिनांक 11 मई 2020 से 15 मई 2020 तक रायपुर के सड्डू स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया था। इसका चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक विभाग को समय पूर्व आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन लगभग तीन वर्ष के बाद भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि अप्राप्त है।

रायपुर कलेक्टर डा सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति लंबित होने की शिकायतें सुनने को मिली हैं। सभी अधिकारी-कर्मचारियों के मूल विभागाध्यक्षों को लंबित बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुविधाओं का लाभ दिया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811