Let’s travel together.

बेकाबू कार ने बरपाया कहर: अपनी लेन से उतरकर गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत

0 128

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़का हादसा पेश आया है। यहां हाईवे पर चल रही एक कार बेकाबू हो गई और लेन तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसी, जहां सामने से आ रही गाड़ी को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

यह दुर्घटना पूर्वी गोदावरी जिले के देवरापल्ली मंडल में बंधापुरम के पास नेशनल हाईवे पर हुई। यहां हाईवे पर चल रही बेकाबू कार दूसरी लेन में घुस गई और सामने से आ रही गाड़ी में घुस गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोनों कारें तेज गति के साथ टकराती दिख रही हैं। हाईवे पर उल्टी दिशा में कार को देखकर सामने वाली कार के ड्राइवर ने स्टीयरिंग इधर-उधर किया लेकिन बेकाबू गाड़ी ने तब तक जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे देवरापल्ली मंडल में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों में कुल 11 लोग थे, जिनमें पहली कार में सात और दूसरी कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे में तीन की मौत हो गई है, जिनकी पहचान रमा देवी (50), दिव्या प्रिया (25) और गनिष्का (19 महीने) के रूप में की गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811