Let’s travel together.

इंटरनेट मीडिया पर हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी, वर्ग विशेष का युवक गिरफ्तार

0 65

खरगोन। जिले के ऊन थाना क्षेत्र के केली में इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने पर वर्ग विशेष के एक युवक को गिरफ्तार किया है।आरएसएस के पदाधिकारियों की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।

पुलिस गांव पहुंची तो भीड़ जमा हो गई
टीआई लक्ष्मण सिंह लौवंशी के अनुसार बुधवार को सुबह 9 बजे 28 वर्षीय फैजान पुत्र निजाम युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस जैसे ही गांव पहुंची तो भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ लोग उसके बचाव में भी आ गए। पुलिस ने उन्हें हटाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
आरएसएस पदाध‍िकारियों ने की थी श‍िकायत
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आरएसएस संगठन के पदाधिकारियों ने शिकायत में बताया कि फैजान ने मोबाइल पर चैटिंग में हिंदू धर्म के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। इस चैटिंग का स्क्रीन शाट लेकर शिकायत की गई है।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
युवती से चैटिंग, वायरल के बाद गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार फैजान ने किसी युवती से चैटिंग की है। इस चैटिंग में फैजान ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। युवती ने इसका स्क्रीन शाट लेकर रिकार्डिंग की और वायरल कर दी।वायरल के बाद आरएसएस के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस को शिकायत की गई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811