Let’s travel together.

संसार में सुख शांति एवं प्रेम का प्रसार करने रामचरितमानस का अनुशीलन परम आवश्यक है- आचार्य सुरेंद्र स्थापक

0 120

उदयपुरा रायसेन ।  श्री रामचरितमानस सम्मेलन समिति पचमा के तत्वाधान में आयोजित मानस सम्मेलन में मानस प्रवक्ताओं द्वारा मानस ग्रंथ के माध्यम से व्यक्ति में प्रेम, करुणा एवं परोपकार के साथ, आत्म कल्याण, हेतु संस्कार जागृति हेतु चिंतन, मनन किया जा रहा है, मानस आचार्य सुरेंद्र स्थापक ने सुंदरकांड की व्याख्या करते हुए बताया कि श्री हनुमान जी का प्रभु श्री राम के प्रति अनन्य सेवक का संबंध है ,वह अनुकरणीय है ,भक्त हनुमान शक्तिशाली, अन्याय और अत्याचार के पर्याय रावण के नगर लंका में जाकर भय रहित होकर प्रभु श्री राम के शांति, सदाचार एवं न्याय के संदेश को रखते हैं आपने बताया कि धैर्य और धीरज ऐसे संस्कार हैं, जिनसे अन्याय और अत्याचार का मुकाबला करके सफलता प्राप्त की जा सकती है, मनुष्य को किसी भी परिस्थिति में उत्तम आचरण का त्याग नहीं करना चाहिए, मानस प्रवचन श्रृंखला में राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता रामनरेश शास्त्री, एवं सचिन कृष्ण शास्त्री ने भी अपनी सुमधुर संगीतमय मानस शैली से सुंदरतम व्याख्यान प्रस्तुत किए

मानस ग्रंथ के पूजन में पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा अपने परिवार सहित उपस्थित होकर सत्संग श्रवण कर मानस प्रवक्ताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811