Let’s travel together.

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने संभाला अपना पदभार, वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार..

0 69

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभाग भी दिए जा चुके है। नए साल में नए मंत्रियों ने मंत्रालय में मोर्चा संभाल भी लिया है। साल के पहले दिन ही कई मंत्रियों ने अपनी जिम्मेदारी का चार्ज ले लिया है। बता दें कि मोहन के मंत्रियों को विभाग वितरण किए जा चुके हैं। जिसके बाद मंत्रियों को बीजेपी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने बधाई दी।

नए साल के शुरूआत के साथ ही राव उदय प्रताप ने स्कूल शिक्षा और यातायात विभाग, तुलसी सिलावट ने जल संसाधन विभाग, चेतन कश्यप ने MSME विभाग, प्रतिमा बागरी ने नगरीय प्रशासन का प्रभार संभाल लिया है। इतना ही नहीं शाम तक कई और मंत्री मंत्रालय में दस्तक देंगे। प्रहलाद पटेल ने भी ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग का कार्यभार संभाला लिया है।

इस बीच, नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने भी अपना पदभार संभाल लिया है। सबसे पहले प्रतिमा बागरी ने पूजा अर्चना की उसके बाद पदभार संभाला। साथ ही मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया। मीडिया के सामने आकर कहा कि मैं सौभाग्यशाली कि कैलाश विजयवर्गीय जैसे वरिष्ठ नेता के सानिध्य में काम करने का मौका मिलेगा। नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए काम करूंगी। एमपी के शहर सबसे स्वच्छ और सुंदर हो यह प्राथमिकता रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811