Let’s travel together.

तीन दिन बंद रहेंगी बसें ट्रक टैंकर, वाहनों के पहिए थमे

0 137

सोमवार दोपहर  ड्राइवरों ने नारेबाजी कर शुरू की सागर भोपाल तिराहे पर शुरू की हड़ताल

शिवलाल यादव रायसेन

ट्रक बस वाहन चालक यूनियन के आव्हान पर सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की।केंद्र की मोदी सरकार से वाहन चालकों के हित में काला कानून वापस लेने की मांग उठाई।हड़ताल से ऑटो जीप सहित बस-ट्रकों के थम जाएंगे पहिए, ऑटो, टेम्पो चालकों से भी मांगा समर्थन।

पहले तीन दिन फिर अनिश्चिकालीन हड़ताल : बस ट्रक ऑल इंडिया यूनियन द्वारा प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है।अगर फिर भी कानून में बदलाव नहीं किया जाता है तो चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। समर्थन ऑटो, टेम्पो चालक भी कर रहे हैं।

गौरतलब हो कि केंद्र की मोदी सरकार के नए कानून के विरोध में सोमवार को बस, ट्रकों के साथ सडक़ पर दौडऩे वाले सभी सावर्जनिक वाहनों के चालकों ने हड़ताल का आह्वान किया गया। हड़ताल का सीधा असर यात्रियों पर पडा। रविवार को बस चालक,परिचालक संघ ने भी बस स्टैंड पर ऑटो चालकों से समर्थन मांगा है। केंद्र सरकार के नए कानून पर विरोध दर्ज कराया। सजा एवं जुर्माने के मामले में कानूनी बदलाव की मांग की। सोमवार से जिलेभर के बस, ट्रक संचालन से जुड़े चालक, परिचालक सहित क्लीनर आंदोलन में शामिल हुए। सारथी चालक, परिचालक संघ ने बताया कि लोकसभा सत्र में नया कानून बनाया गया है।जिसमें वाहन चालक के द्वारा कहीं भी दुर्घटना होने पर 10 साल की सजा व 7 लाख रुपए जुर्माना का नियम लागू कर दिया है।सरकार द्वारा अनुचित तरीके से चालकों के साथ अन्याय किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भदभदा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक्सीडेंट से एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु     |     रायसेन किले की पहाड़ी के रास्ते पर फिर तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार, मौके पर मिले पगमार्क     |     अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक     |     मोजमपुरा की वन भूमि पर अवेध निर्माण कार्य करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही     |     बेगमगंज में पिछले छेह दिनों से पेयजल को लेकर हाहाकार,नगरपालिका परिषद की उदासीनता और प्रशासन की लापरवाही बनी जलसंकट का कारण     |     उत्कृष्ट विद्यालय का खेल मैदान बचाने के लिए एसडीएम को फिर दिया गया ज्ञापन     |     लोकसभा चुनाव मतगणना की तैयारियां शुरू, मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण     |     खबर का असर:: चिकलोद रेंज के मोजामपुरा में अतिक्रमण हटाने पहुंचा वन अमला     |     जयप्रकाश चिकित्सालय में चल रहे ओरल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में अब तक अठारह सौ से अधिक लोगों की हुई जांच     |     बालमपुर में भीषण पेयजल संकट,एक किमी दूर से ला रहे ग्रामीण पानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811