Let’s travel together.

इंदौर में हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक और बस ड्राइवर संगठन सड़क पर उतरा…

0 71

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक और बस ड्राइवर संगठन सड़क पर उतर गया है, उसे लेकर ट्रक और बस के ड्राइवरों के द्वारा आज गंगवाल बस स्टैंड पर चक्का जाम करते हुए हड़ताल की घोषणा कर दी गई, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते जाम को हटा दिया गया ,विरोध स्वरूप बस स्टैंड पर बस और ट्रैकों का निकलना पूरी तरह से बंद कर दिया गया। आपको बता दें कि ड्राइवर हिट एंड रन मामले में नए कानून का विरोध कर रहे हैं। जिस में एक्सीडेंट हो जाता है और उसमें किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो 10 साल की सजा और 7 लाख रुपए का जुर्माना का प्रावधान रखा गया है, इसके विरोध में ट्रक ड्राइवरों और बस ड्राइवर के द्वारा कहा गया है जब तक कानून में सुधार नहीं होता तब तक हम अपने वाहन नहीं चलाएंगे, इस कानून में सुधार किया जाए और जो पुराना कानून है उसे ही रहने दिया जाए।

 वहीं हड़ताल और चक्का जाम के संबंध में सीएसपी हेमंत सिंह चौहान ने बताया कि कुछ वाहन चालक यहां चक्का जाम के लिए बैठ गए थे, जिन्हें हटाया गया और कुछ लोगों को गिरफ्तार करके थाने भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811