Let’s travel together.

शिवपुरी जेल में बंद कैदी बना रहे हैं मोदी जैकेट

0 107

 

– मोदी जैकेट बनाकर आत्मनिर्भर बन रहे जेल में बंद कैदी

– जेल प्रशासन ने 3500 जैकेट केंद्रीय जेलों में भेजी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी सर्किल जेल में बंद कैदी इस समय मोदी जैकेट बनाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। शिवपुरी की जेल में बंद कैदियों को मोदी जैकेट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया इसके बाद अब यहां 24 कैदी जैकेट बनाने का काम सीख गए हैं और प्रतिदिन एक बंदी 15 से 20 जैकेट बना रहा है। इन जैकेटों को शिवपुरी सर्किल जेल से प्रदेश की विभिन्न केंद्रीय जेलों में भेजा जा रहा है जिससे इन कैदियों की आय हो रही है। एक जैकेट 200 से 300 रुपए में बिकती है जिससे बंदी को अच्छी आमदनी हो जाती है। इस मोदी जैकेट की बिक्री से जो राशि आ रही है वह कैदियों के खाते में जमा कराई जा रही है। शिवपुरी की जेल में बनाई जा रही मोदी जैकेट का नाम दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो गया है और सर्दियों के इस दौर में ठंड बढ़ने का बाद इसकी डिमांड भी और बढ़ गई है।

3500 जैकेट केंद्रीय जेलों में भेजी गई –

शिवपुरी सर्किल जेल के अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि शिवपुरी में बंद कैदियों द्वारा बनाई गई 3500 जैकेटें विभिन्न केंद्रीय जेलों में भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि शिवपुरी के सर्किल जेल में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेकर जैकेट निर्माण का काम शुरू किया गया जिसमें लगभग 24 कैदियों को प्रशिक्षित किया गया है। कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने की सकारात्मक पहल जेल प्रबंधन द्वारा की जा रही है।

एक कैदी 15 से 20 जैकेट बना लेता है –

शिवपुरी सर्किल जेल में 24 बंदी कैदियों को जैकेट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है और यह सभी अभी जैकेट बनाने का काम कर रहे हैं। जेल में बंद कैदी राजेश कुशवाह ने बताया कि उन्हें जेल में बंद रहते हुए जैकेट बनाने का प्रशिक्षण मिला। इसके बाद वह मोदी जैकेट बनाने लगे हैं। प्रतिदिन 15 से 20 जैकेट बना लेते हैं। इसके अलावा जेल में जो अन्य साथी हैं वह भी इतनी ही जैकेट एक दिन में बना लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस काम के कारण जेल में रहते हुए उनका समय कट जाता है और जब वह जेल से छूटेंगे तो उन्हें यह हुनर बाद में काम आएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811