Let’s travel together.

द नेशनल सिनेवर्कर्स यूनियन मप्र(NCWU MP) ने किया बॉलीवुड अभिनेता रमेश गोयल का सम्मान

0 786

भोपाल ।  अपने निजी कार्यक्रम में भोपाल पधारे बॉलीवुड फिल्म अभिनेता श्री रमेश गोयल जी का सम्मान “द नेशनल सिनेवर्कर्स यूनियन मध्यप्रदेश (NCWU MP)”के पदाधिकारियों ने एक होटल में बैठक आयोजित कर किया।कार्यक्रम के संयोजक व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर के दादौरिया ने संघठन के पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए संघ की गतिविधियों से अवगत कराया।दो सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके फ़िल्म अभिनेता रमेश गोयल जी ने संगठन के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे कला व रंगमंच के क्षेत्र में नित नए नए कलाकार आ रहे हैं।यदि उन्हें नियमित काम नही मिल रहा है तो उदास होने की आवश्यकता नही है।सफलता संघर्ष के बाद ही मिलती है।लेकिन हमें संघर्ष से घबराना नही चाहिये।आगरा से मुंबई आने के बाद मेरे मन मे भी कई बार निराशा के भाव उत्पन्न हुए परंतु मेरी लगन ,मेहनत व संघर्ष ने मुझे निराश नही होने दिया।उसी कठिन परिश्रम का प्रतिफल है कि मैं आज आपके बीच में दो सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में काम कर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका हूँ।यदि आप मन को शांत व शरीर को अशांत रखकर काम करेंगे तो निश्चित ही आप कभी भी अवसाद के शिकार नहीं होंगे।सिने क्षेत्र में भोपाल की एक विशिष्ट पहचान है।इस शहर ने एक से बढ़कर एक कलाकार दिए हैं।यदि भविष्य में “द नेशनल सिनेवर्कर्स यूनियन मध्यप्रदेश” के कलाकार कोई भी लघु फ़िल्म व वेब सीरीज का निर्माण करते हैं तो मैं उस फिल्म/ वेबसीरिज में सहर्ष काम करने के लिए तैयार हूँ। शहर के मशहूर रंगकर्मी संगठन के प्रवक्ता श्री सुनील सोन्हिया जी द्वारा स्मृति चिन्ह व रंगकर्म निर्देशिका व अभिनेत्री श्रीमती विभा श्रीवास्तव जी द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर रमेश गोयल जी का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन अज़ियाल सैयद जी व आभार प्रदर्शन बृजेश श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया।इस अवसर पर फ़िल्म व रंगकर्म निर्देशक तारिक मिर्ज़ा जी,अभिनेत्री सुदीप्ता सक्सेना जी ,अभिनेत्री मायरा दयाल जी, संगठन के उपाध्यक्ष गजानन भाटिया जी ,समाजसेवी रिंकू ओझा जी ,डी आर अहिरवार जी ,अश्विन सोनी जी ,जुनैद खान जी,सुनीता राठौर जी ,याशी जी इत्यादि ने उपस्थित रहकर अपने अपने विचार रखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811