सीएम के साथ शिवपुरी के धर्मगुरु,ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर जारी नए निर्देशों का धर्मगुरुओं ने किया स्वागत
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा धार्मिक स्थलों और अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर जारी किए गए नए निर्देशों का शिवपुरी के धर्मगुरुओं ने स्वागत किया है। बातचीत के दौरान शिवपुरी के धर्म गुरुओं ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जो नए निर्देश जारी किए गए उनका वह स्वागत करते हैं और इस तरह के निर्देश सभी लोगों के लिए स्वास्थ्याप्रद है। जिला प्रशासन द्वारा नए निर्देशों के बाद धर्म गुरुओं के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक के बाद धर्म गुरुओं से जब बातचीत की गई तो उन्होंने इन निर्देशों का पालन करने के बारे में बताया कि जो नियम शासन के दौरान निर्धारित किए गए हैं उनका वह पालन करेंगे।
शिवपुरी के प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पुजारी अरुण शर्मा ने बताया कि नए मुख्यमंत्री के निर्देशों का वह पालन करेंगे और इन नए निर्देशों का वह स्वागत करते हैं। यहां के सहायक पुजारी पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि ज्यादा तेज आवाज लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सरकार द्वारा नए निर्देश का वह स्वागत करते हैं। इसके अलावा अन्य साधु संतों व धर्मप्रेमियों ने भी इन निर्देशों के पालन के लेकर मुख्यमंत्री के नए नियमों का स्वागत किया है।
प्रशासन भी एक्टिव मोड में आया-
मध्य प्रदेश में भाजपा की नई सरकार के बाद नए मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा धार्मिक स्थलों और अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर जारी नए निर्देशों के बाद जिला प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। शिवपुरी में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के संबंध में धर्मगुरुओं के साथ एक बैठक की। इस बैठक में सभी धर्म गुरुओं को नियम निर्देशों से अवगत कराया गया। इस बैठक के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी धर्म गुरुओं को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में जारी निर्देशों के बारे में अवगत कराते हुए निर्धारित नियमों का पालन करने की बात कही।