मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा रेलवे स्टेशन दीवानगंज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए तीन नए खेल मैदानों का निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। इनमें वॉलीबॉल मैदान, कबड्डी मैदान एवं बैडमिंटन मैदान शामिल हैं। स्कूल परिसर में आधुनिक खेल सुविधाओं के विकसित होने से विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का वातावरण है।अब बच्चे खुले और सुरक्षित वातावरण में खेलकूद गतिविधियों में भाग ले सकेंगे, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होगा।
बता दें कि पीएमश्री स्कूल में खेल मैदान निर्माण का कार्य शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2025 में स्वीकृत किया गया था। इस योजना के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया गया।
खेल मैदानों के निर्माण से विद्यालय के छात्रों को अब बेहतर खेल व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे उनकी शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक क्षमताओं का विकास होगा। साथ ही, इन मैदानों के बनने से विद्यालय परिसर की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती असमत बेगम की सतत निगरानी एवं मार्गदर्शन में मैदानों का निर्माण कार्य कराया गया। इस कार्य में शिक्षक कौशल सिंह यादव, मोहम्मद राशिद, व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश मीणा, अब्दुल नईम सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर कार्य को पूर्ण कराया।
स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और कहा कि खेल मैदान से बच्चों में खेल भावना और अनुशासन विकसित होगा।
विद्यालय परिवार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में खेल सामग्री और सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना बनाई जाएगी।
मैदान बन जाने से कई बच्चे सुबह से लेकर शाम तक खेल मैदान में खेलते कूदते रहते