-150 उपभोक्ताओं ने जमा किया बिल, जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे हैं वह गर्मी से परेशान
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में बिजली कंपनी द्वारा बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। मार्च महीने में कंपनी लगातार सख्ती के साथ अभियान चला रही है, ताकि अधिक से अधिक राजस्व वसूला जा सके।
जानकारी के अनुसार जिन उपभोक्ताओं पर 2 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया था, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले 10 दिनों में करीब 180 बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
हालांकि कार्रवाई के बाद कई उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा कर दी। अलग-अलग दिनों में करीब 150 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा कराया, जिसके बाद उनके बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ दिए गए।
जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है उनकी कनेक्शन अभी तक नहीं जोड़े गए हैं इस समय गर्मी का टेंपरेचर दिना दिन बढ़ रहा है और ऐसे में ही उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने से कई उपभोक्ता गर्मी से बेहाल है।
बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि बकाया राशि जमा कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की गई है, ताकि कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।
कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च तक कंपनी शक्ति से बिल वसूल अभियान चला रही है आगे अभियान और तेज किया जाएगा ताकि 31 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूल किया जा सके।