Let’s travel together.

नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील

0 57

देवेन्द्र तिवारी साँची, रायसेन 

वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सीएल अहिरवार ने किसानों से फसल अवशेषों का सही उपयोग करने का किया आग्रह।
सांची— क्षेत्र में फसल कटाई के बाद किसानों द्वारा नरवाई जलाने की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर कृषि विभाग ने चिंता जताई है। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सीएल अहिरवार ने किसानों से अपील की है कि वे नरवाई न जलाएं, क्योंकि इससे मिट्टी की उर्वरता नष्ट होती है और पर्यावरण पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने बताया कि नरवाई जलाने से खेतों में मौजूद उपयोगी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं, जिससे भूमि की उत्पादक क्षमता घटती है। साथ ही धुआं व प्रदूषण बढ़ने से मानव स्वास्थ्य और आसपास के वातावरण को भी नुकसान पहुंचता है।
कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसल अवशेषों का उपयोग खाद बनाने, मल्चिंग या अन्य वैज्ञानिक तरीकों से करें, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहे और उत्पादन में भी वृद्धि हो सके।

इनका कहना है
किसान भाई नरवाई जलाने से बचें, इससे मिट्टी की उर्वरता घटती है और पर्यावरण को नुकसान होता है। फसल अवशेषों का सही उपयोग कर बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
सीएल अहिरवार, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी
“जागरूक किसान ही सुरक्षित पर्यावरण और समृद्ध खेती की नींव रखते हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811