Let’s travel together.

भूसे से भरी ट्रॉली से लगा जाम, एक घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक

0 84

 -बामुश्किल निकल पाई भूसे से भरी ट्राली, यह एक दिन की समस्या नहीं है यहां पर रोज रोड पर जाम 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से भूसे से भरी एक ट्रॉली रेलवे स्टेशन रोड में प्रवेश कर गई। ट्रॉली भवानी चौक पर जाकर फंस गई, जिससे दीवानगंज रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान आने-जाने वाले वाहन चालक काफी परेशान होते रहे। कई वाहन चालक वापस लौटकर भोपाल विदिशा हाईवे पर चले गए।
सूचना मिलने पर दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, आरक्षक दिलीप यादव और आरक्षक परितोष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास खड़े वाहनों को हटवाया, जिसके बाद बामुश्किल भूसे से भरी ट्रॉली को रास्ते से निकलवाया जा सका और यातायात बहाल हो पाया।
ग्रामीणों का कहना है कि हर दो-चार दिन में भूसे से भरी ट्रॉलियां गांव के अंदर से निकलती हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
बताया जा रहा है कि दीवानगंज से रेलवे स्टेशन तक करीब ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई जगह ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इसी कारण सड़क संकरी हो गई है और आए दिन जाम लगने की समस्या बनी रहती है।
इसी मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोसाइटी दीवानगंज, यूनानी औषधालय और होम्योपैथिक औषधालय भी स्थित हैं। यहां पर आसपास के 30 गांव से अधिक के ग्रामीण अपने कार्यों के लिए वाहनों से आते-जाते रहते हैं।

इसके अलावा कई निजी स्कूलों की बसें भी इसी रास्ते से गुजरती हैं। जाम लगने से सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस को होती है, क्योंकि मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में काफी समय लग जाता है। दिनेश साहू, सुरेश साहू, राजेश साहू, राकेश कुशवाहा, महेंद्र नायक, मोनू ठाकुर, मूलचंद विश्वकर्मा, गुंडा नायक, अनिल साहू आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क से अतिक्रमण हटाकर भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया जाए, ताकि दीवानगंज में बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।

इनका कहना हे

यह समस्या एक दिन की नहीं है दीवानगंज रोड पर रोजाना कहीं ना कहीं पर जाम की स्थिति बनी रहती है इसी मार्ग से होकर रेलवे स्टेशन तक छोटे से लेकर बड़े वाहन निकलते हैं जिससे अन्य छोटे वाहन चालकों को परेशानी आती है। दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन तक प्रशासन को अतिक्रमण हटाना चाहिए ताकि बाहर से आए हुए वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
गिरजेश नायक सरपंच दीवानगंज
कई बार तो ऐसा होता है कि एंबुलेंस में मरीज होता है और एंबुलेंस ट्रैफिक में फंस जाती है जिससे मरीज की जान जोखिम में पड़ जाती है इसलिए दीवानगंज रोड से अतिक्रमण हटाना चाहिए। कई ग्रामीणों ने अपने टीन सेट सीमेंट रोड से लगा रखे हैं। प्रशासन को सख्त होकर अतिक्रमण हटाना चाहिए।
दिनेश साहू स्थानीय निवासी दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811