सी एल गौर रायसेन
भारत के पहले गृह मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता रथ यात्रा गुजरात से प्रारंभ होकर कई प्रदेश ओर शहरों से होते हुए नर्मदा पुरम,भोपाल, सीहोर से रायसेन नगर सीमा में 19 मार्च गुरुवार को दोपहर 3 बजे भोपाल मार्ग स्थित रतनपुर जोड़ पर आएगी, इसके पश्चात भोपाल मार्ग होते हुए गौर एग्रो एजेंसी के सामने अभा कुर्मी क्षत्रिय महासभा रायसेन द्वारा एकता रथ यात्रा का स्वागत एवं स्वल्पाहार का आयोजन रखा गया है । एकता रथ यात्रा में रथ के साथ वल्लभभाई पटेल की स्मृतियां भी विराजमान है जिसमें ओरिजिनल 3 किलो सोने का स्तंभ जिसे रजवाड़े द्वारा उनको इनाम में दिया गया था वह रथ में बुलेट प्रूफ शीशे के अंदर रखा हुआ है साथ में उनकी चरण पादुका जिसे पटेल साहब पहन के घूमते थे उनके जल का लोटा जिससे वह पानी पिया करते थे और साथ में उनकी संदूक जिसके अंदर उनकी स्मृतियां विराजमान है। यात्रा के स्वागत और सम्मान में अभा कुर्मी क्षत्रिय महासभा रायसेन द्वारा ग्राम रतनपुर में स्वागत करते हुए अगवानी की जाएगी, नगर के सभी सामाजिक संगठनो एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हुए पटेल साहब की एकता यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। बता दे कि महापुरुष किसी वर्ग या विशेष के नहीं होते बल्कि सभी लोगों के लिए आदर्श होते हैं अर्थात एकता रथ यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं।