Let’s travel together.

एक ग्राम ऐसा भी जहां निजी और किराए के भवन में चल रही आंगनबाड़ी पर स्कूल के अनुपयोगी भवनों में पड़े है ताले

0 403

भवन हस्तांतरित हो जाएं तो ग्रामीणों को मिल सकता है फायदा :सरपंच प्रतिनिधि

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह शहर से करीब पांच किमी दूर ग्राम पंचायत किल्लाई में अनुपयोगी सरकारी स्कूल के भवनों में ताले और आंगनबाड़ी केंद्र, निजी और किराए के भवनों में संचालित होने की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम किल्लाई की शासकीय प्राथमिक और पारदी टोला की प्राथमिक शाला में इसलिए ताले दिखाई देते है क्योंकि जानकारी के अनुसार यहां नए भवन बन गए है, इसी तरह निकट के ग्राम अमाटा के नाथो के टोला में भी एक सरकारी भवन भी बंद है जानकारी के अनुसार पहले यहां एक प्राथमिक शाला थी जो बाद में बंद हो गई पर बिल्डिंग अभी भी बेहतर हालत में दिखाई देती है, परंतु इन भवनों का अन्यत्र इस्तेमाल या देख रेख न होने से ये खराब होते जा रहे है। आश्चर्य यह है कि कहीं भवन न होने से घर और किराए के कमरे से योजनाएं संचालित हो रही है तो कहीं इस्तेमाल न होने वाले सरकारी भवनों में ताले पड़े है।


किल्लाई ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि लाखन कुछबंदिया का कहना था कि हमारे क्षेत्र में आंगनबाड़ी निजी और किराए के भवनों में चल रही है। बंद बिल्डिंग शिक्षा विभाग की है अगर वे पंचायत को हस्तांतरित कर दें तो उसका बेहतर उपयोग हो सकता है आंगनबाड़ी या सामुदायिक भवन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे ग्रामीणों को सहायता मिल सकेगी।


इस संबंध में सर्व शिक्षा परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी का कहना था कि जानकारी हासिल करते है और अगर कुछ बेहतर हो सकेगा तो अवश्य किया जाएगा। उधर निजी और किराए के भवन में आंगनबाड़ी संचालित होने के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग से एस मिश्रा का कहना था कि बजट आएगा तो केंद्र मिल जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक ऐसी विदाई, जो समाज को नई दिशा देगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती करेगी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811