Let’s travel together.

टोनी कक्कड़ के नए सॉन्ग में जैस्मीन आई नजर

114

नेहा कक्कड़ को उनकी भाभी मिल चुकी है, टोनी कक्कड़ की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दुल्हनिया कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी जैस्मिन भसीन हैं। वायरल हो रहे वीडियो में टोनी, पंडित जी के सामने उनकी मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं। पीछे एक बड़ा ही रोमांटिक गाना बज रहा है। तो जिन लड़कियों का टोनी पर क्रश था और ये सब सुनकर उनका दिल बस टूटने ही वाला है, उन्हें बता दें कि इस स्टोरी में एक ट्विस्ट है।

इंटरनेट पर ये बात फैल गई है कि टोनी कक्कड़ ने चोरी चुपके शादी कर ली है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है, ये सब टोनी के एक नए सॉन्ग के लिए किया गया है। जिसके लिए जैस्मीन और टोनी, दुल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। गाने में बिग बॉस ब्यूटी ने गोल्डन और पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं टोनी अपने ऐब्स्ट्रैक्ट प्रिंटेड को-ऑर्डर सेट में हैंडसम लग रह हैं।फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- बस बेवकूफ बनाओ आप लोगों को। तो दूसरे ने पूछा कि अली गोनी कहां हैं दिखाई नहीं दे रहे। बता दें कि जैस्मीन और अली बिग बॉस के जमाने से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। टोनी के फैंस उनसे पार्टी मांग रहे हैं और पूछ रहे हैं कि नेहा दीदी नजर नहीं आ रही हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811