Let’s travel together.

किसानों के फसल बीमे के लिए लड़ी जाएगी लड़ाई:किसान जागृति संगठन

0 601

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

किसान जागृति संगठन द्वारा ग्राम सिलपुरी, नांद, वनगवां, सलामतपुर, तिजालपुर, उरदैन, रंगपुरा, मानपुर सहित रायसेन तहसील अन्य कई गांवों में किसानों का बीमा नहीं आने को लेकर बैठक की गई। बैठक में बीमे को लेकर चर्चा की गई की किस वजह से किसानों का बीमा नहीं आया है उन मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी संदर्भ में ग्राम सिलपुरी के किसानों ने भी अपनी बीमा नहीं आने की समस्या को बताया और बताया की 2016 से उनका बीमा नहीं आया है। जबकि प्रीमियम हर साल कट रहा है। लेकिन जब बीमा मिलने का समय आता है तो हमें बीमे की कोई राशि नहीं मिलती है, इसी समस्या को लेकर ग्राम सिलपुरी के किसानों ने और रायसेन तहसील के सभी गांव जिनमें किसानों को बीमा नहीं मिला हैं उन गांव के किसानों ने आपस में मिलकर फैसला किया कि वह बीमे की समस्या को लेकर प्रदर्शन करेंगे और आंदोलन करेंगे।

बैठक में किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद (रज्जू भैया), जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, तहसील अध्यक्ष ब्रजेश बघेल, महासचिव रामस्वरूप राठौर, ओमकार यादव, जीवन मीणा, अभिराज नरवरिया, नीरज मीणा, बब्लू शर्मा, यजुवेंद्र राठौर, फूल सिंह, रजत मीणा, मलखान, रघुवीर, विनोद सहित आसपास के गांव के सैकड़ों किसान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811