Let’s travel together.

मतगणना स्थल तक जाने के लिए रहेगी अलग-अलग व्यवस्था

0 127

 

– मतगणना स्थल पर अधिकारी, कर्मचारी एवं मतगणना अभिकर्ताओं के आवागमन के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतगणना स्थल श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय महाविद्यालय शिवपुरी में 3 दिसम्बर को होने वाली विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु मतगणना अधिकारी, कर्मचारी, मतगणना अभिकर्ता एवं मीडियाकर्मी के आवागमन के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए है।
जिसके तहत व्ही.व्ही.आई.पी एवं प्रेक्षकगण गेट नंबर 2 से प्रवेश कर गेट नंबर 5 से होते हुए समस्त मतगणना प्रक्रिया का निरीक्षण कर सकेगे। मीडियाकर्मी गेट न. 2 से प्रवेश कर गेट नम्बर 7 से होते हुए मीडिया कक्ष तक पहुचेंगे। 23- करैरा के मतगणना अधिकारी एवं कर्मचारी गेट नंबर 3 से प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष (विवेकानन्द हाल) तक पहुचेंगे। 24-पोहरी एवं 25- शिवपुरी के मतगणना अधिकारी एवं कर्मचारी गेट न. 2 से प्रवेश कर गेट नंबर 8 से होते हुए अपने-अपने मतगणना कक्ष तक पहुचेंगे। 26- पिछोर के मतगणना अधिकारी एवं कर्मचारी गेट नम्बर 4 से प्रवेश कर गेट नंबर 13 से होते हुए अपने मतगणना कक्ष तक पहुचेंगे। 27-कोलारस के मतगणना अधिकारी एवं कर्मचारी गेट नम्बर 4 से प्रवेश कर गेट नंबर 12 से होते हुए अपने मतगणना कक्ष तक पहुचेंगे। इसी प्रकार 23-करैरा मतगणना अभिकर्ता गेट नम्बर 4 से प्रवेश कर गेट नंबर 9 से होते हुए अपने अपने मतगणना कक्ष (विवेकानन्द हाल) तक पहुचेंगे। 24-पोहरी एवं 25 शिवपुरी मतगणना अभिकर्ता गेट नम्बर 4 से प्रवेश कर गेट नंबर 10 से होते हुए अपने-अपने मतगणना कक्ष तक पहुचेंगे। 26-पिछोर के मतगणना अभिकर्ता गेट नम्बर 4 से प्रवेश कर गेट नंबर 14 से होते हुए अपने अपने मतगणना कक्ष तक पहुचेगे। 27-कोलारस के मतगणना अभिकर्ता गेट नम्बर 4 से प्रवेश कर गेट नंबर 11 से होते हुए अपने-अपने मतगणना कक्ष तक पहुचेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811