Let’s travel together.

नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत

0 42

शुद्ध पेयजल से स्वस्थ समाज का निर्माण : उप मुख्यमंत्री

रीवा।लोही ग्राम पंचायत के निवासियों का वर्षों पुराना शुद्ध पेयजल का सपना आखिरकार साकार हो गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एकल ग्राम नल जल योजना के अंतर्गत 91.10 लाख रुपए की लागत से तैयार शुद्ध पेयजल की टंकी और पाइपलाइन का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने किया।

उप मुख्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए जल संरक्षण और हर घर नल से जल पहुंचाने के सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है। ग्रामीण अंचल की माताओं और बहनों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना न पड़े, इसके लिए हमारी सरकार हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोही पंचायत में 91.10 लाख रुपए की लागत से बनी यह पेयजल संरचना इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत गांव में जल संग्रहण टंकी का निर्माण किया गया है और पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया गया है ताकि अंतिम छोर तक के घरों में बिना किसी रुकावट के पर्याप्त प्रेशर से शुद्ध पानी मिल सके। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अमले को इस कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में पूरा करने के लिए बधाई दी।

पानी की बूंद-बूंद के महत्व को समझाते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल स्रोतों को जीवित रखना हम सबका सामूहिक दायित्व है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पौधे लगाएं और भूजल स्तर को बढ़ाने में सहयोग करें।

उद्घाटन समारोह के अंत में सरपंच श्री निलेश तिवारी ने ग्राम पंचायत की ओर से उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811