Let’s travel together.

 “मिलावट से मुक्ति अभियान” के अंतर्गत समोसा बनाने की फैक्ट्री सील की

0 114

जिला प्रशासन के खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल 

कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान बजरिया थाना के पास, शंकराचार्य नगर स्थित इदरीस समोसा में अत्यंत दूषित परिस्थितियों में समोसे बनाकर विक्रय किये जा रहे थे। इस जगह पर कई हजार समोसे एक साथ बनाकर बेचे जाते थे। खाद्य पदार्थ सुरक्षा के नियमों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही थी और समोसा निर्माण में दूषित सामग्री के साथ गंदगी के माहौल में सब काम चल रहा था।


बिना खाद्य पंजीकरण अनुज्ञप्ति प्राप्त किये गन्दगी भरे माहौल में खाद्य पदार्थ का निर्माण होने के कारण अधिकारी अधिकारी देवेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशानुसार जगह जहाँ दूषित माहौल में खाद्य सामग्री बनायी जा रही थी सील किया किया गया । मौके से समोसे के मसाले और मैदा के नमूने एकत्र कर जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल प्रेषित किया गया है ।
प्रतिष्ठान के मालिक इदरीस खान के बताये अनुसार उसके द्वारा प्रति समोसा 3 रुपये की दर से हॉकर्स को बेचा जा रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811