Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाइवे 18 के गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे

0 156

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाइवे 18 के गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिसमें कई लोग गिरकर घायल हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार एमपीआरडीसी विभाग इस और ध्यान नही दे रहा है। जिसकी वजह से क्षेत्र में दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को भी ऐसी घटना सामने आई जिसमें 2 युवक घायल हो गए जिसमें प्रशांत अहिरवार और मयंक जाटव बुरी तरह घायल हो गए। उनकी मोटर साइकिल का पहिया गड्ढ़े में आ जाने से वे फिसलकर रोड़ पर गिर गए पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।

बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रोज कहीं ना कहीं दुर्घटना हो रही है इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं उनको भी सही तरीके से एमपी आरडीसी द्वारा नहीं भरे जा रहे हैं जिनका खामियाजा रहागीरों को भूतना पड़ रहा है। जबकि इस रोड पर दनादन ट्रैफिक बढ़ता ही जा रहा है। कई ग्रामीण अंचलों के लोगों का कहना है कि इस रोड को फोर लाइन करना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस रोड पर साल भर में कई बेकसूर व्यक्तियों की दुर्घटना में जान जा चुकी है इसके बावजूद भी इस रोड का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811