रायसेन। जिला मुख्यालय के व्यस्ततम बाजार महा माया चौक पर मुख्यसड़क एक बार फिर जलमग्न हो गई। सागर तिराहे से सांची जाने बाले मार्ग पर इस बरसात के सीजन में यहाँ तीसरी बार पानी भर गया। जिससे आसपास की दुकानों तक पानी पहुंच गया। बरसात के दिनों में हर साल ही इस रोड पर पानी भरता हे और व्यापारियों को काफी नुकसान होता हे। वही शहर कुछ घंटो के लिए दो भाग में बंट जाता हे।

जलभराव का मुख्य कारण नगरपालिका द्वारा सड़क किनारे बने नालो की सफाई न होना हे। जहां जलभराब होता हे वहां नगरपालिका का कार्यालय और यातायात पुलिस थाना भी हे।आपको बता दे कि जिला उद्योग केंद्र के सामने बरसो पहले बनी पुलिया भरी होने के कारण यहां जलभराव होता हे लेकिन राजनैतिक हस्तक्षेप के चलते यहां खुदाई नही हो पा रही हे।इस कारण जलभराव कि समस्या बनी हुई हे। कमोबेश रायसेन जिला मुख्यालय के कई मोहल्लो और कालोनियों में जलभराब की स्थिति निर्मित होती हे लेकिन आक्रमण्य नगरपालिका परिषद इस और कोई ठोस उपाय नही करती हे।जिसे लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश हे।

इधर रायसेन के बार्ड 15 में जहां सांची क्षेत्र के विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का निवास भी हे यहां जलभराव के हालात हे।सड़क से दो फिट पानी भर गया ।यहां जलभराव का मुख्यकारण यह हे कि दो साल पहले विधायकजी के घर जाने बाली सड़क का नगरपालिका ने विशेष रूप से निर्माण कराया था।सड़क काफी ऊँची बनाई गई। लेकिन बिजली घर के पास राधा प्रेस बाले नाले से आने बाला पानी रुक गया। साथ ही सड़क के पास बना नाला आगे जाकर सकरा हो गया इस कारण जलभराव की स्थिति निर्मित हुई।