Let’s travel together.

इन दो फिल्मों को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

110

दुनिया के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर कुछ ही दिनों में होने वाला है। 12 मार्च को होने वाले इस समारोह में साल 2022 में रिलीज हुई फिल्मों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। 95 वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की दौड़ में कुछ ऐसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने एक साथ 10 से 11 कैटेगरी में अपनी दावेदारी ठोकी हैं। आइए जानते हैं ऑस्कर 2023 में सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड फिल्मों के बारे में…

एव्रीथिंग एव्रीवेयर ऑल एट वन्स

95 वें ऑस्कर में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन एव्रीथिंग एव्रीवेयर ऑल एट वन्स ने हासिल किए है। फिल्म ने 11 श्रेणियों में अपनी जगह पक्की की है। इनमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के दो नॉमिनेशन, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन और बेस्ट एडिटिंग फिल्म की कैटेगरी शामिल है।

ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट 

एव्रीवेयर ऑल एट वन्स के बाद ऑस्कर 2023 में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन ऑल क्वाइट ऑन दे वेस्टर्न फ्रंट ने हासिल किया। फिल्म 9 श्रेणियों में नॉमिनेटेड है। इनमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म, बेस्ट ओरिजनल स्कोर, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट साउंड, बेस्ट सिनेमोटोग्राफी, बेस्ट मेकअप एंड हेयर और बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स शामिल है।

द बंशीज ऑफ इनिशरिन 

ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट की तरह ही द बंशीज ऑफ इनिशरि ने भी 9 कैटेगरी में नामिशन हासिल किया है। फिल्म बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (2), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट ओरिजनल स्कोर और बेस्ट फिल्म एडिटिंग की कैटेगरी में नॉमिनेटेड है।

एल्विस 

एल्विस को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में 8 नॉमिनेशन मिले है। फिल्म बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट साउंड, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्ट मेकअप एंड हेयर, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन और बेस्ट फिल्म एडिटिंग की कैटेगरी में नॉमिनेटेड है।

द फेबलमैन्स 

ऑस्कर 2023 में द फेबलमैन्स चौथी सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म है। द फेबलमैन्स को 7 कैटेगरी में जगह मिली है, इनमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट ओरिजनल स्कोर और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन की कैटेगरी शामिल है।

टार 

ऑस्कर 2023 में टार को 6 श्रेणियों में नॉमिनेशन मिला है। इनमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट फिल्म एडिटिंग शामिल है।

टॉप गन: मेवरिक

टार के बाद टॉप गन: मेवरिक को भी 6 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है और ये ऑस्कर 2023 की पांचवी सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म है। इस लिस्ट में बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग, बेस्ट साउंड, बेस्ट फिल्म एडिटंग और बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स की कैटेगरी शामिल है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811