Let’s travel together.

नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो

0 488

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

जिले के बेगमगंज तहसील कुछ इलाके ऐसे हैं जहां आज भी ऊंचे रपटों अथवा पुलियों की जरूरत है बारिश के मौसम में ऐसे छोटा नालो में अधिक पानी का बहाव होने के कारण कई घटनाएं सामने आ जाती हैं।
ताजा मामला खामखेड़ा खिरेटी के बीच सामने आया जहां स्कूली बच्चों को छोड़कर वापस जा रहा ऑटो पानी का तेज बहाव होने के कारण बह गया चालक ने कूद कर अपनी जान बचा ली यदि ऑटो में स्कूली छात्र छात्राएं होते तो गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
आपको बता दें कि महुआखेडा कला निवासी सुरेंद्र पिता जीवनलाल जो की स्कूली बच्चों को अपने तीन पहिया आटो से खिरेटी से बेगमगंज लाने ले जाने का कार्य करता है आज खिरेटी खामखेड़ा के पास बारिश अधिक होने के कारण छोटे नाले में तेज बहाव में ऑटो नहीं निकल पाया और बह गया यह तो अच्छा रहा चालक ऑटो से कूद कर पार लग गया।

उल्लेखनीय की जिस जगह नाले का तेज बहाव आता है वहां पर किसी तरीके का रिपटा या पुलिया नहीं होने से चालक अंदाज नहीं लगा पाया कि सड़क पर कितना पानी है। और घटना घटित हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811