Let’s travel together.

भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त ,दिन में सड़को पर कर्फ्यू सी स्थिति

0 172

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रविवार सोमवार को ग्रामीण अंचल में मुख्य मार्गों और रास्तों पर सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। लोग दिनभर गर्म हवा और लू के थपेड़ों से बेहाल रहे। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। जिससे अघोषित कफ्र्यू सा माहौल रहा।
दीवानगंज अंबाडी, सेमरा, बालमपुर, देहरी, जमुनिया ,कयामपुर , नरखेडा, संग्रामपुर , सरार, दाहिडा, मुनारा, मुस्काबाद, सत्ती, बसिया, शाहपुर सहित कई ग्रामीण अंचलों में सूरज के तीखे तेवर और लू ने लोगों को परेशान किया है। इस भीषण गर्मी के कारण पंखे-कूलर तक जवाब दे गए। लोग दिनभर पसीने से तर रहे। देर शाम तक भी गर्म हवा से राहत नहीं मिली। तेज गर्मी के चलते ज्यूस, शर्बत और गन्ना ज्यूस की दुकानों पर भीड़ रही। रविवार को दीवानगंज में हाट बाजार भरता है दिनभर गर्मी के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा शाम 6 बजे के बाद कई गांव के ग्रामीण हॉट बाजार में सब्जी लेने पहुंचे जो देर रात 9 बजे तक लेते रहे।
रविवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के बाद दोपहर में चल रही लू के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर इस दौरान कम ही आवाजाही रही।
मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही जिले में भी हीटवेव की संभावना जताई थी। गर्मी का असर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मई में भी गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 5 दिनों तक मप्र के अधिकांश जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।
पारा बढऩे से दोपहर में क्षेत्र की सड़कें आग की तरह सुलगती रही। भोपाल विदिशा हाईवे पर भी दिन में सन्नाटा सा पसरा रहा। गर्मी के चलते चालक ट्रकों को छाया में रोककर आराम फरमाते नजर आए। इसी तरह दुपहिया चालकों ने भी दिन के समय बाहर निकलना उचित नहीं समझा। कस्बे के बाजार पर भी असर देखने को मिला। जिसके चलते हाइवे पर सन्नाटा सा पसरा रहा।
कई ग्रामीणों ने मंदिरों में शिवजी की पिंडी और हनुमान जी को गर्मी से बचाने के लिए मिट्टी का घड़ा भरकर ऊपर टांग दिया है जिससे बूंद-बंद पानी शिवजी की पिंडी और हनुमान जी की मूर्ति के ऊपर जल चढ़ रहा है जिससे भगवान भी गर्मी से बच सके।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज के मेडिकल ऑफिसर एके माथुर ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए लोग धूप में न निकले और आवश्यक हो तो सिर ढककर निकले। इसके अलावा पानी का अधिक सेवन करें, बासी भोजन नहीं करें। थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811