Let’s travel together.

हर्ष उल्लासपूर्ण मनाई मां कर्मा देवी जयंती, निकाली भव्य शोभा यात्रा

0 485

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की जयंती सोमवार को हर्ष उल्लासपूर्ण मनाई गई है। सुबह साहू धर्मशाला में पूजन हवन किया गया। वही सभी समाज के लोगों ने आराध्य देवी मां कर्मा देवी की जयंती के अबसर पर माँ कर्मा की आरती की गई एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया इसके पश्चात धर्मशाला से दा रॉयल पार्क गार्डन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज जनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महिलाएं कलश लेकर चल रही थी तो वहीं युवक डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्म होने के बाद धामिक जलसों, रैलियों से भी प्रतिबंध हट गया है। लिहाजा इस वर्ष साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मां कर्मा देवी की पूजन-हवन के पश्चात मां कर्मा की खिचड़ी का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाया गया।

जगन्नाथपुरी में सबसे पहले मां कर्मा की खिचड़ी का ही भोग भगवान श्री कृष्ण को लगाया जाता है। कोरोना के कारण बीते दो सालों से आयोजन सांकेतिक रूप से हो रहा था। इस बार कोरोना कम होने से भव्य स्तर पर मां कर्मा जयंती मनाई गई।

श्याम साहू ने मां कर्मा देवी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अतीत में उनकी पावन गाथा तथा उसने सम्बन्धित लोकगीत और कि ंवदतिया इस बात के प्रमाण है कि मां कर्मा देवी कोई काल्पनिक पात्र नहीं है। मां कर्मादेवी का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में चैत्र कृष्ण पक्ष के पाप मोचनी एकादशी संवत् 1073 सन् 1017ई0 को प्रसिद्ध व्यापारी राम साहू के घर में हुआ था। मां कर्मादेवी बाथरी वंश की थीं। श्री राम साहू की बेटी कर्मादेवी से साहू समाज का वंश और छोटी बेटी धर्माबाई से राठौर समाज का वंश चला आ रहा है। इसलिए साहू और राठौर दोनों तैलिकवंशीय समुदाय के वैश्य समाज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811