Let’s travel together.

क्या है इस बार विश्व केंसर दिवसकी थीम

0 1,213

चार फरवरी को हर साल दुनिया भर में विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से इस दिवस के मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने और इसके संकेतों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम रखे जाते हैं ताकि लोग सही समय पर इसकी पहचान कर सकें।

1933 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर कैंसर दिवस को मनाने की पहल की गई थी। तबसे अब तक हर साल कैंसर दिवस पर नई थीम जारी की जाती है जिसके तहत कैंसर को लेकर गलतफहमियां दूर करने और जनता को कैंसर के खतरों के बारे में जागरुक   करने के साथ साथ इसके लक्षणों और बचाव के बारे में जानकारी देने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

क्या है इस बार की थीम

विश्व कैंसर दिवस की थीम 2022
इस साल विश्व कैंसर दिवस को क्लोज द केयर गैप (Close The Care Gap ) थीम के साथ मनाया जा रहा है।

कैंसर ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही शरीर में सिहरन दौड़ जाती है, कष्टदायी  कीमोथैरेपी, सर्जरी की कल्पना से ही लोग डर जाते हैं। लंबे इलाज के बाद कुछ का जीवन बच पाता तो कई लोग इलाज के बावजूद इस साइलेंट किलर की चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन भी कैंसर को एक जानलेवा बीमारी मान चुका है।WHO  के मुताबिक हर 10 में एक भारतीय को कैंसर होने की आंशका बनी रहती है और 2025 तक तो देश के 16 लाख लोग कैंसर का शिकार हो सकते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर के मरीज़ होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811