भोपाल ।होटल रजत क्राउन सुभाष नगर भोपाल में रूफीरॉकर्स द्वारा आयोजित प्राइड ऑफ एमपी सीजन 2 के फाइनल ऑडिशन लिए गए जिसमें 103 मॉडल्स ने ऑडिशन दिया, ऑडिशन का उद्देश्य फैशन कंपटीशन सिंगिंग,डांसिंग एक्टिंग के माध्यम से प्रदेश की प्रतिभा को एक प्लेटफार्म देने की कोशिश है।

ग्रूमिंग एक्सपर्ट रूफी खान का कहना है. शो में विनर रहे लोगों को फ़िल्मों, सीरियलों में प्रोफेशनली काम दिलाया जाएगा मॉडल्स ने मिस्टर ,मिस , मिसेज , एवम किड्स कैटेगरी में ऑडिशन दिया जज की भूमिका प्रोफेशनल मॉडल वजाहत कमाल तथा मोटिवेशनल स्पीकर , पर्सनेलिटी ट्रेनर दीपा सूद ने निभाई ,विशेष अतिथि के रुप में रंगकर्मी, अभिनेता, सिंगर सुनील सोन्हिया. फैशन डिजाइनर शिवानी महेश जी मीडिया पर्सन , उपस्थित थे नावेद अली खान ने एंकरिंग के साथ साथ सिंगिग के जलवे बिखेरे ।

इस अवसर पर विशेष अतिथि सुनील सोन्हिया ने अभिनय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मॉडल्स को शॉर्ट मूवी में अवसर प्रदान करने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होने एंकर नावेद के साथ गीत भी प्रस्तुत किए,मॉडल्स ने बताया ऐसा ऑडिशन हमने पहली बार देखा है जो ऑडिशन नहीं एक इवेंट्स का कार्यक्रम दिखाई दे रहा था. प्रतिभागियों ने काफी प्रशंसा की.