Let’s travel together.

मावठा गिरने से किसानों के चेहरे खिले,अब बढ़ेगी सर्दी

0 109

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

इन दिनों क्षेत्र भर में किसान अपनी फसल की जद्दोजहद में लगे हुए थे तथा पलेवा चल रहा है हालांकि अनेक जगह बोनी भी शुरू हो चुकी है बावजूद इसके खेतों में अपनी फसल की तैयारी को लेकर किसानों को इन दिनों पानी देने की मशक्कत करनी पड़ रही है हालांकि इस बार बारिश कम होने से किसानों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो रही है । इस दौरान मौसम विभाग ने बारिश एवं ओले गिरने की संभावना जताई थी तब किसानों को मौसम विभाग के ऊपर विश्वास करते हुए इंतजार करना पड़ रहा है अब किसानों का इंतजार खत्म हुआ एवं मावठे की बारिश शुरू हो गई जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे । अब किसानों को अपनी खेतों में पानी की पूर्ति होते ही हकाई शुरू कर बोनी करने में आसानी हो जायेगी तथा किसानों को पानी के लिए मेहनत भी नहीं करना पड़ेगी इससे बिजली की बचत तो होगी ही साथ ही किसानों का पानी देने पर होने वाले खर्च की भी बचत हो जायेगी । इस मौसम के बदलते तेवरों ने मौसम में भी ठंडक कर दी जिससे ठंड का भी एहसास हो चला आम आदमी ने भी गर्म कपड़ों का स्तेमाल शुरू कर दिया है आज सुबह से ही नगर सहित क्षेत्र भर में आसमान में बादल छाए रहने तथा रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811