Let’s travel together.

डॉ.आर.के.वर्मा को 21 वे नेशनल काम्फ्रेंस 2023 में फैलोशिप

0 200

डॉ.आर.के.वर्मा को 21 वे नेशनल काम्फ्रेंस 2023 में कॉडियोलॉजी, डायबेटोलॉजी, इसीजी, क्रिटिकल केयर, ईको में फेलोसिप कॉडियो मेटाबोलिक मेडिसिन से नवाजा गया

अनुराग शर्मा सीहोर

25, 26 नवम्बर 2023 को आयेाजित 21 वे नेशनल काम्फ्रेंस 2023 में कॉडियोलॉजी, डायबेटोलॉजी, इसीजी, क्रिटिकल केयर, ईको में कुषाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित भव्य समारोह में डॉ.आर.के.वर्मा मेडिकल स्पेशलिस्ट जिला चिकित्सालय सीहोर को कॉडियो मेटाबोलिक मेडिसिन में फेलोसिप से नवाजा गया। उक्त कान्फ्रेंस में देश के लगभग 650 डॉक्टर सम्मिलित हुए। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव टूरिज्म शिवशंकर शुक्ला दुनिया के मशहूर कॉडियोलोजिस्ट प्रोफेसर डॉ. पी.सी.मनोरिया भोपाल, चेयरमेन कॉन्फ्रेंस डॉ. व्ही.मोहन डायबोटोलोजिस्ट चिन्नई, डॉ.लेखा पाठक मुम्बई, डॉ. पंकज मनोरिया कॉडियोलोजिस्ट एवं ऑर्गनाईजिंग सेकेट्री डॉ.एस.के.पाराशर द्वारा फेलोसिप प्रदान की गई। डॉ.आर.के.वर्मा द्वारा विगत् 25 वर्षों में दी गई स्वास्थ्य सेवाऐं एवं अनेक पेपर प्रजेन्ट करने व कई किताबों में बुक चेप्टर लिखने पर यह अवार्ड दिया गया। इनकी इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाऐं प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर ढेरिया, सिविल सर्जन डॉ. प्रवीर गुप्ता एवं साथी चिकित्सक व इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।
डॉ.आर.के.वर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि उनकी धर्मपत्नि डॉ.गीता वर्मा असिटेंट प्रोफेसर चन्द्रशेखर आजाद नोडल पी.जी.कॉलेज के प्रोत्साहन एवं सर्पोट से हुई है व बेटी आदिति एवं बेटा आदित्य जो कि एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रहे हैं का सहयोग भी हमेशा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811