Let’s travel together.

सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल

0 13

कारा में ₹15 लाख से शेड और गोमची में ₹10 लाख के सामुदायिक भवन की घोषणा

सुरेंद्र जैन, धरसींवा

धरसींवा विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा की “सेवा संवाद यात्रा” का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन विधायक ने ग्राम बेंन्द्री, कारा, बाना, गोमची, तेंदुआ और गुमा का सघन भ्रमण किया।

जनचौपाल में सुनी समस्याएं, दी ₹25 लाख के विकास कार्यों की सौगात

विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रवास के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने आम नागरिकों से सीधा संवाद किया और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रत्येक ग्राम में ‘जनचौपाल’ का आयोजन कर उन्होंने ग्रामीणों की पेयजल, सड़क, बिजली, राशन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी व्यक्तिगत व सामूहिक मांगों को गंभीरता से सुना।

विधायक ने कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि शेष मामलों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। इसी क्रम में ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने ग्राम कारा में ₹15 लाख की लागत से शेड निर्माण तथा ग्राम गोमची में ₹10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा की।

तेंदुआ में राशन वितरण की अनियमितता पर कड़ा रुख

तेंदुआ में राशन वितरण की अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने कड़ा रुख अपनाया और मौके पर ही जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

युवा, नारी शक्ति और श्रमिक वर्ग से विशेष संवाद

यात्रा के दौरान विधायक ने ग्रामों में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन और महिला स्व-सहायता समूहों की बहनों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।

वहीं गाँव के युवाओं से उनके भविष्य, रोजगार और खेलकूद की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, श्रमिक बंधुओं से मुलाकात कर उनके कार्यस्थल की परिस्थितियों और श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की उन तक पहुँच के बारे में जानकारी ली।

धान उपार्जन केंद्र, आंगनबाड़ी व विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

यात्रा के दौरान विधायक ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण व विकास कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्राम बेंद्री स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, धान उपार्जन केंद्र, शासकीय कार्यालयों और स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा जनता के प्रति पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

शासन और प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना ही यात्रा का उद्देश्य : अनुज शर्मा

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज आपके गाँव में मैं एक जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि आपके परिवार के एक सदस्य, आपके बेटे और भाई के रूप में आपके बीच आया हूँ। हमारी इस ‘सेवा संवाद यात्रा’ का उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि शासन और प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्या का भी त्वरित समाधान हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार गाँव, गरीब, किसान, महिला और युवा के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है। चाहे ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से हमारी बहनों का सम्मान हो, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ से हर गरीब को पक्की छत देना हो, या फिर गाँवों में सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना हो – हम धरसीवाँ के हर गाँव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित हैं।

सामाजिक समरसता, रात्रि विश्राम और सांस्कृतिक सहभागिता

सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम बाना में गाँव के प्रबुद्धजनों और समाज प्रमुखों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया और क्षेत्र के विकास को लेकर उनके विचार जाने। उन्होंने ग्राम गुमा में शक्तिकेंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ सामूहिक बैठक कर संगठनात्मक और जमीनी स्तर के विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम पंचायत में कीर्तन मंडली के कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ भजन-कीर्तन किया। दिन भर के व्यस्त कार्यक्रमों के पश्चात विधायक ने ग्राम गुमा में एक स्थानीय ग्रामीण के निवास पर रात्रि विश्राम किया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस संपूर्ण यात्रा के दौरान विधायक अनुज शर्मा के साथ योगेश तिवारी, संदीप यदु, शकुन्तला ढिलेन्द्र सेन, यात्रा प्रभारी अरविंद ठाकुर, सहप्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, रूखमनी वर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, निहाल सिंह वर्मा, रश्मि वर्मा, नत्थू यदु, रामखिलावन वर्मा, अशोक सिन्हा, सोहन धीवर, गोविंद साहू, सुमीत सेन, हेमंत वर्मा, मो. यूनुस खान, तिहारू सिन्हा, लता निषाद, राकेश निषाद, भागवत निषाद, जनक निषाद, विजय साहू, भोला साहू, लोचन निषाद, कैलाश साहू, छगनू राम साहू, दिलीप साहू, पितोष साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |     नहरों में पहुंचा हलाली बांध का पानी, किसानों के चेहरे खिले; अब शुरू होगा पलेवा     |     सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811