Let’s travel together.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप

0 13

कमल यादव ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थादला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को लेकर सोमवार को मिण्डा स्थित राजपूत धर्मशाला में किसानों और अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों ने सिंचाई से जुड़ी समस्याएं रखीं। किसानों ने बताया कि कई गांवों में अभी तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया है। खेतों में फसलें लगी होने के कारण समय पर सिंचाई नहीं होने से नुकसान की चिंता बनी हुई है। किसानों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत और नियमित जलापूर्ति की मांग भी रखी।

अधिकारियों ने किसानों को तकनीकी समस्या समझाते हुए बताया कि कुक्षी से इस क्षेत्र तक करीब 350 वॉल्व लगाए गए हैं। यदि इनमें से लगभग 50 वॉल्व भी खुले रह जाते हैं तो पानी का पर्याप्त प्रेशर नहीं बन पाता, जिससे आगे के गांवों तक पानी पहुंचने में परेशानी होती है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जहां भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है, उसे जल्द ठीक करवाया जाएगा।

भाजपा जिला मंत्री कमल यादव ने किसानों की समस्या को लेकर अधिकारियों के सामने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी (अल्टीमेटम) देते हुए कहा कि मंगलवार से मां नर्मदा का जल किसानों के खेतों तक पुनः पहुंचाया जाए।इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मंगलवार से ही मोटर पंप चालू कर दिए जाएंगे तथा उसके अगले दिन से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा।

पूर्व विधायक ने उठाए सवाल

पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने वर्तमान विधायक प्रताप ग्रेवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हम किसानों के साथ खड़े हैं, इसी तरह विधायक को भी किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने मिण्डा से सतनाम ढाबे तक सड़क निर्माण और क्षेत्र में तालाब बनवाने की आवश्यकता का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने सिंचाई परियोजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने के मामले में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी भी दी।बैठक के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने संतुष्टि जताई। अब किसानों को निर्धारित समय पर सिंचाई का पानी मिलने का इंतजार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |     नहरों में पहुंचा हलाली बांध का पानी, किसानों के चेहरे खिले; अब शुरू होगा पलेवा     |     सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811