Let’s travel together.

मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

0 11

सुरेंद्र जैन धरसींवा

रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंदिर हसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री के उद्देश्य से परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 33 पौवा देशी शराब जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,300 है, जप्त की है।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर रवाना थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घमनी निवासी तीन व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से जा रहे हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा तीनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 पौवा देशी मदिरा मसाला (शेरा) एवं 13 पौवा देशी मदिरा मसाला (सुपर 36), कुल 33 पौवा देशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी

-मोहन शर्मा, उम्र 44 वर्ष,हरमोहन धीवर, उम्र 42 वर्ष,नकुल धीवर, उम्र 20 वर्ष।तीनों आरोपी निवासी ग्राम घमनी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) के हैं।

आरोपियों के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 589/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की गई है।

पुलिस की अपील

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस द्वारा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |     नहरों में पहुंचा हलाली बांध का पानी, किसानों के चेहरे खिले; अब शुरू होगा पलेवा     |     सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811