Let’s travel together.

शिवपुरी ज़िले में विद्युतीकरण के लिए केंद्रीयमंत्री सिंधिया ने केंद्र सरकार के RDSS योजना के तहत 380 करोड़ रुपये कराये स्वीकृत

0 551

श्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आरके सिंह का आभार व्यक्त किया
-इस योजना के स्वीकृत होने से लोड की क्षमता में वृद्धि होगी

-नए विद्युत उप केंद्र तथा अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि से किसान और उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं से निजात मिलेगी

ग्वालियर। शिवपुरी ज़िले के नागरिकों एवं किसानों के लिए एक बड़ी सौगात नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से मिली है, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की आरडीएसएस योजना के तहत शिवपुरी ज़िले में नई लाइनों, नए विद्युत उपकेंद्रों एवं फीडरों के निर्माण के लिए 380 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली है, उक्त कार्यों के संपन्न होने के बाद शिवपूरी ज़िले के नागरिक एक तरफ जहां वोल्टेज की समस्या से मुक्त होंगे वहीं और अधिक क्षमता के साथ विद्युत आपूर्ति किसानों एवं आम उपभोक्तओं को हो सकेगी।

इस उपलब्धि के लिए भाजपा के सभी पदाधिकरियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811