Let’s travel together.

सोनचिरैया अभ्यारण के विरोध में किसानों ने कराया मुंडन

0 325

भारतीय किसान यूनियन ने दिया ज्ञापन

– किसानों की मांग पर एसडीएम ने सड़क पर आकर लिया ज्ञापन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले करैरा सोनचिरैया अभ्यारण क्षेत्र में निवास करने वाले 32 गांवो के किसानों ने दोपहर चिलचिलाती धूप में पैदल मार्च निकालकर अनुविभागीय अधिकारी दिनेश चंद्र शुक्ला को एक लिखित ज्ञापन दिया। जिसमें किसानों का कहना है कि 1981 से लेकर आज दिनांक तक अभ्यारण के अंतर्गत आने वाले 32 गांव की 202.2 वर्ग किलोमीटर भूमि सोन चिरैया संरक्षित क्षेत्र में घोषित कर दी गई है ,जिस कारण से वहां निवासरत किसान अपनी भूमि का क्रय-विक्रय नहीं कर सकते यहां तक कि अपने उपयोग हेतु अपने ही खेत में से मिट्टी भी नहीं उठा सकते ,जबकि अभ्यारण की आड़ में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और प्रतिदिन क्षेत्र से लाखों रुपए की रेत का अवैध उत्खनन नेता और उनके लोग कर रहे हैं।


प्रदर्शन करने वाले किसान में ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में कई समस्याओं का जन्म हो रहा है यदि इस क्षेत्र को अभ्यारण से शीघ्र मुक्त नहीं किया गया तो यह आंदोलन और उग्र होगा भारतीय किसान यूनियन की प्रवक्ता कृष्णा रावत ने कहा कि अभी यह आंदोलन अपने शैशव अवस्था में हैं यदि हमारी मांगों को शीघ्र ही नहीं माना गया तो यह आंदोलन और उग्र होगा । ज्ञापन देने वालों में महेंद्र पाठक दिहायला, होतम सिंह रावत ,जितेंद्र रावत ,गोपाल गुर्जर ,देवेंद्र रावत, जवाहर सिंह रावत सहित कई लोग मौजूद थे।


ज्ञापन के बाद कराया मुंडन-
ज्ञापन देने के पश्चात किसानों ने सोनचिरैया अभ्यारण से दुःखित होकर मुंडन कराया ,जिसमें कृष्णा देवी रावत, होतम सिंह रावत सहित अन्य आधा दर्जन किसानों ने अपना मुंडन तहसील कार्यालय के सामने ही सड़क पर कराया कर विरोध प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811