कर्मचारियों के बड़े वर्ग अतिथि विद्वानों एवं शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए बनेगी नीति
डॉ अनिल जैन भोपाल
सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध वर्षों से सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव चल दिया है।पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के कालेजों की शिक्षा व्यवस्था को सतत और सुचारू रखने वाले अतिथि विद्वानों की सेवाओं का सम्मान करते हुए उनका भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है।अतिथि विद्वानों के भविष्य के लिए सरल और हितकारी नीति तैयार करेंगे ताकि उन्हें नियमित सेवा में स्थान मिल सके और उनकी वर्षों की सेवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित हो।जैसा की विदित हो कि अतिथि विद्वानों की वर्षों पुरानी मांग नियमितीकरण रही हे।

।वही कमलनाथ ने स्कूल के अतिथि शिक्षकों के लिए भी पिटारा खोला है जैसा की विदित हो की लगभग 60 से 70 हज़ार स्कूल में अतिथि शिक्षकों की संख्या है तो वही कालेजों में लगभग 5 हजार अतिथि विद्वानों की।अतिथि विद्वानों ही लगभग 12 से 14 लाख युवा विद्यार्थियों को कॉलेजों में लगातार पढ़ा रहे हैं।जिसको देखते हुए कमलनाथ का बड़ा दांव कहा जा सकता है।
मुख्यमंत्री शिवराज के पंचायत की एक भी लाइन नहीं हुई पूरी:-अतिथि विद्वान
इधर अतिथि विद्वानों ने कहा की 11 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने पंचायत बुलाई थी लेकिन पंचायत में की गई घोषणा की एक भी लाइन पूरी नहीं हुई,जो उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है वो सीएम शिवराज की घोषणा के ठीक उलट आदेश है जिससे अतिथि विद्वानों में काफ़ी निराशा है।

इनका कहना हे –
अतिथि विद्वानों की लड़ाई न्याय सत्य की है।पूरा प्रदेश जानता है कि अतिथि विद्वानों के दम और भरोसे पर ही महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं और सबसे ज्यादा अतिथि विद्वान ही शोषण के शिकार हैं।अतिथि विद्वानों के नाम पर हमेशा सत्ता की रोटी सेंकी गई है।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का संघ की तरफ़ से हार्दिक साधुवाद जो उन्होने प्रदेश के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे वर्ग एवं सबसे ज्यादा शोषण के शिकार अतिथि विद्वानों के पक्ष में खड़े हुए।हजारों अतिथि विद्वान इनके परिवार करोड़ों युवा वोटर विद्यार्थियों की फौज अहम भूमिका निभाने को तैयार है।
डॉ आशीष पांडेय,मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान संघ।
अतिथि विद्वानों एवं अतिथि शिक्षकों की जायज़ मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी पीसीसी चीफ कमलनाथ जी काफ़ी संवेदनशील है।भाजपा ने अतिथि विद्वानों एवं शिक्षकों को ठगा है।पंचायत बुलाकर एक भी लाइन पूरी नहीं करवाई।अतिथि विद्वानों,अतिथि शिक्षकों,संविदा कर्मचारियों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आदि सबके साथ कमलनाथ ज़ी न्याय करेंगे भविष्य सुरक्षित करेंगे।
सैयद जाफर,प्रदेश महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी