Let’s travel together.

काछीकानाखेडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक आटो की आमने-सामने की भिड़ंत में दो की मौत एक गंभीर

0 163

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

काछी कानाखेडा गांव के पास एक ट्रक एवं एक आटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई यह आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो में सवार तीन लोगों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रिफर किया गया जहां उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है । जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक RJ 46GA3773 भोपाल से विदिशा की ओर तेज़ रफ़्तार से जा रहा था तथा आटो में तीन लोग किसी कंपनी के प्रचार का सामान लेकर जा रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर अवस्था में विदिशा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां वह वेंटीलेटर पर रखा गया है जो जिंदगी और मौत की जद्दोजहद कर रहा है बताया जाता है आटो सवार तीन लोगों में चुन्नी लाल मालवीय निवासी विदिशा नावेद निवासी अलीगढ़ की मौत हो गई जबकि आलम निवासी अलीगढ़ उप्र गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड रहा है जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मृतकों के शवों को सांची अस्पताल पहुंचाया गया तथा तीसरे को गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां उपचार चल रहा है । पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है तथा ट्रक को जब्त कर लिया है । परन्तु इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों से आये दिन दुर्घटना हो रही है परन्तु इस तेज रफ्तार वाहनों की दौड़ पर न तो प्रशासन न ही शासन लगाम लगाने की हिम्मत जुटा पा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811