Let’s travel together.

इंजी. मुकेश जैन ढाना ने आम आदमी पार्टी से नामांकन जमा किया

0 112

सागर/ सागर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इंजी मुकेश जैन ढाना ने आज हजारों समर्थकों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन जमा किया तीनबत्ती कटरा से नामांकन रैली मस्जिद, कीर्ति स्तंभ, शुक्रवारी, शनिचरी, बस स्टैंड होती हुई गोपालगंज से जिला कलेक्ट्रेट पहुंची इस अवसर पर हजारों महिला पुरुष और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे 41 सागर विधानसभा क्षेत्र के आरओ को उन्होंने अपना नामांकन सौंपा।

इस अवसर पर पार्टी के नेता धरणेंन्द्र जैन, रामदास राज अधिवक्ता, महापौर प्रत्याशी रही गायत्री राजेश पटेल और अमित जैन थे इस अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए मुकेश जैन ढाना ने सभी से अपील की सागर में अब बदलाव की स्थिति बन गई है 2009 में महापौर के चुनाव में जब मतदाता दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों से नाराज थे और कमला बुआ को जिताया था ठीक उसी तरह वर्तमान स्थिति में भी लोग बदलाव की जरूरत महसूस कर रहे हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा समय कम मिला है इसलिए सीधे मतदाताओं तक झाड़ू निशान पहुंचाएं और अधिकतम मतदान के लिए लोगों से निवेदन करें रैली में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे उसके पश्चात उम्मीदवार मुकेश जैन ढाना ने जिला न्यायालय परिसर में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया और आम आदमी पार्टी को जिताने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811