Let’s travel together.

इछावर से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने किया जनसंपर्क

0 124

कांग्रेस का वचन पत्र जनहितैषी-पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल  

अनुराग शर्मा सीहोर
इछावर क्षेत्र में चुनाव प्रचार चरम पर है, इछावर विधानसभा क्षेत्र में सरलता और सहजता से लोगों की मदद करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय है और गांव-गांव जाकर जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर चुके है। शुक्रवार को सौंडा ब्लाक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन सुबह नौ बजे किया गया था। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष संतोष मीणा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र के भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों की बुनियादी समस्याओं का निदान नहीं किया है। जिससे क्षेत्र नरकीय हो गया है। कांग्रेस वादे नहीं वचन पत्र जारी करती है। कांग्रेस का कार्यकर्ता सभी वर्ग और समाज के लिए कार्य करता है। कांग्रेस कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों और वचनपत्र को लेकर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उन्होने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को भी गांव गांव में उजागर करेंगे।

पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली 15 महीने की सरकार ने अनेक उपलब्धियां हासिल की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली दी थी। एक हजार गौशालाओं का निर्माण कराया, कन्या विवाह योजना की राशि भी 51 हजार रूपये बढ़ाई थी। इसी के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं की पेंशन दुगनी कर 1200 रूपये सुनिश्चित कर दी गई थी। शुद्ध के लिये युद्ध चलाया था और पुजारियों का मानदेय 3 हजार रूपये किया था।
बैठक के पश्चात अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व विधायक श्री पटेल ने ग्राम छापरी खुर्द, मिनीखेड़ी, नयापुरा, बकतल स्टेशन, मूंडलाकलां, कराडिया भील और बकतल आदि में जनसंपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद लेकर अपना मत कांग्रेस को देने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811