Let’s travel together.

कहीं ट्रैक्टर ट्राली तो कहीं बाइक और जीप में सवार होकर पंडाल तक पहुंची मां जगदंबे, देर रात तक हुई दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना

0 99

सी एल गौर  रायसेन

नवरात्र के पहले दिन रविवार को सुबह से ही दुर्गा प्रतिमाओं को ले जाने का क्रम शुरू हुआ जो की देर रात तक चलता रहा घट स्थापना के साथ श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमाओं को पंडाल में विराजमान किया । शहर में दिनभर दुर्गा उत्सव को लेकर बाजार में चहल पहल देखी गई उत्साह के साथ लोग बाजार से पंडाल स्थल तक दुर्गा प्रतिमाओं को कोई ट्रैक्टर ट्राली तो कोई जीप और बाइक से दुर्गा प्रतिमाओं को ले जाते हुए देखा गया । श्री दुर्गा उत्सव को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है, शहर में 100 से भी ज्यादा स्थानों पर दुर्गा माता की झांकियां लगाई गई हैं। रविवार से मां जगदंबे की कठिन उपासना और पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है, देवी मंदिरों में भी अल सुबह से लेकर दोपहर तक जल चढ़ाने वाले भक्तों की काफी भीड़भाड़ देखी गई मंदिर स्थलों पर भी मां जगदंबे की विशेष पूजा उपासना प्रारंभ हो गई है शिवोम दुर्गा मंदिर पर 151 ज्योति कलश जलाए गए हैं वहीं शहर के अन्य देवी दुर्गा मंदिरों पर भी अखंड ज्योति जलाई गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811