Let’s travel together.

सबको पीछे छोड़कर निमृत अहलूवालिया ने जीता ‘टिकट टू’ फिनाले

99

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 का फिनाले होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में घरवालों के बीच तकरार बढ़ती चली जा रही है। ताजा एपिसोड में बिग बॉस सीजन 16 का पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। दरअसल, हाल ही में बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले वीक का एलान किया था। इसके लिए उन्होंने शो की शुरुआत में सबसे पहले कप्तान बनी निमृत को घर की कमान दी थी, साथ ही उन्होंने घरवालों को मौका दिया था कि वह चाहें तो निमृत पर सवाल खड़े कर उन्हें कप्तानी से हटा सकते हैं। हालांकि लाख कोशिशों के बावजूद घर के मौजूदा सदस्य ऐसा नहीं कर सके।

ताजा एपिसोड में बिग बॉस  सभी घरवालों को बताते हैं कि टिकट टू फिनाले वीक का यह आखिरी पड़ाव है और इसे जो जीतेगा वह टिकट टू फिनाले का आखिरी हकदार बन जाएगा। इसके बाद बिग बॉस सभी को एक दूसरे की किस्मत कंट्रोल करने का मौका देते हैं। इसके बाद बिग बॉस सुंबुल को कैप्टन और टिकट टू फिनाले जीतने की हकदारी प्रियंका को देते हैं। जिसके बाद प्रियंका सुंबुल के नाम की बैटरी गले में पहन लेती हैं। शिव और अर्चना एक दूसरे के नाम की बैटरी पहनते हैं। स्टैन निमृत के नाम की बैटरी पहनते हैं।

इसके बाद बिग बॉस बताते हैं कि गार्डन एरिया में एक टीवी है और रिमोट सामने रखा है। टीवी ऑन होने की आवाज आएगी और एक सदस्य सामने आएगा। बाकी सभी सदस्य टीवी के खांचे में खड़े होंगे। जो सदस्य रिमोट के साथ खड़ा होगा, वो किसी भी एक कंटेस्टेंट का चैनल उड़ाएगा। जो बचेगा वह इस घर का आखिरी कैप्टन और टिकट टू फिनाले का असली हकदार होगा। इसके बाद टास्क शुरू हो जाता है। लेकिन इस दौरान स्टैन और प्रियंका के बीच नोक झोंक हो जाती है। प्रियंका कहती हैं कि वह सुंबुल को कैप्टन बनाकर रहेंगी। वहीं, स्टैन भी कहते हैं कि वह भी पीछे नहीं हटेंगे। दोनों की जिद की वजह से यह कार्य रद्द हो जाता है। शो मेंं बिग बॉस घोषणा करते है कि निमृत घर की अभी भी कैप्टन हैं इसलिए वह टिकट टू फिनाले जीतती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811