Let’s travel together.

रक्षक बनने का वादा करके भक्षक बनी शिवराज सरकार: चरणसिंह सपरा

0 81

अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चरणसिंह सपरा की पत्रकार वार्ता

शिवराज जी ‘‘थोथा चना-बाजे घना’’: चरणसिंह सपरा
हार सामने देखकर शिवराज जी ने खोया मानसिक संतुलन: चरणसिंह सपरा

भोपाल।अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चरणसिंह सपरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि एक सर्वेक्षण से पता चला है कि पिछले एक साल में प्रदेश के 26 जिलों में बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में अपराध बढ़े हैं। विशेष रूप से भोपाल में 9.4 प्रतिशत और इंदौर में 33 प्रतिशत बच्चियों के साथ दुष्कर्म के केस बढ़े हैं। न्याय के मामले को अगर देखा जाये तो सिर्फ 35 से 40 प्रतिशत मामलों में न्याय मिल पाया है।

श्री सपरा ने बताया कि पिछले 8 महीनों में कोर्ट में दुष्कर्म और पास्कों के मामलों में 66 अपराधियों को सजा सुनाई गई है और 92 आरोपियों को अलग कारणों से बरी कर दिया गया है। सिर्फ पास्को के मामले अगर देखे जाये तो उसमें मात्र 40 से 42 प्रतिशत केस चल रहे हैं।
श्री सपरा ने आगे शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि शिवराजसिंह जी अपने आप को मामा कहते हैं लेकिन यह मामा सिर्फ नाम के हैं काम के नहीं। मामा का बहन से और बेटियों से जो रिस्ता होता है वह उसकी रक्षा, सुरक्षा और उसका सम्मान सर्वोपरि होता है। लेकिन मामा ने अपनी बहनों को रक्षा बंधन पर केवल 250 रूपये देकर बहनों के साथ छल किया है। मामा बतायें कि 250 रूपयें में कौन सा रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा सकता है?
श्री सपरा ने बताया कि जिस तरह से हमने पिछले दिनों देखा कि उज्जैन में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसे मानसिक रोगी या भिखारन बताकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई, कटनी में आदिवासी युवती के साथ बलात्कार कर, उसका सिर कुचलकर पहाड़ी नाले में फेंक दिया जाता है, भोपाल में दबंगों द्वारा बहन के छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक भाई अमित सिरोलिया पुलिस की आंखों के सामने उसकी हत्या कर दी जाती है। यह भयावह सच्चाई है शिवराजसिंह के जंगलराज की।
श्री सपरा ने बताया कि सवाल सिर्फ शिवराज मामा से नहीं, देश के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व जे.पी. नड्डा से भी पूछे जायेंगे कि इनके बेटी बचाओ-बेटी पढ़ोओ और बहुत हुआ नारी पर वार, यह सारे नारे खोखले साबित हुये। इसलिए प्रधान मंत्री मध्यप्रदेश आते हैं तो न शिवराज सिंह का नाम लेते हैं और न ही उनके काम का जिक्र करते हैं।
श्री सपरा ने बताया कि शिवराजसिंह चौहान हताश और निराश हैं। अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिए राजनैतिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर उलूल-जुुलूल बयानवाजी कर रहे हैं। गांधी परिवार पर टिप्पणी तो उन्होंने की हैं, लेकिन वह भूल गये कि गांधी परिवार वह परिवार है जो ‘‘प्राण जाये पर वचन न जाये’’ के सिद्वांतों पर अड़िग रहकर देश की सेवा करने में अपने प्राणों की आहूती देने में तत्पर रहता है।
श्री सपरा ने बताया कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने देश के लिए अपने खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित कर दिया, राजीव गांधी जी ने आतंकवाद से लड़ते हुये शहादत दी। जिन्होंने देश के लिए अपनी उंगली का नाखून भी न कटाया हो, वह शहादत और बलिदान का महत्व कभी नहीं समझ सकते।
श्री सपरा ने कहा कि गोडसे के पुजारी केवल गांधी और गांधीवादियों का अपमान करना जानते हैं, देश भूलेगा नहीं कि गोडसे ही गांधी का हत्यारा था। अंत में शिवराज जी के लिए एक बात कहना चाहूंगा कि ‘‘थोथा चना-बाजे घना।’’

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811