देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
पवित्र श्रावण माह के अंतिम सोमवार को नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए कावड यात्रा निकाली गई इस कावड यात्रा में भारी जनसमूह उमड पडा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार श्रावण माह के पावन माह के अंतिम सोमवार को नगर में कावड यात्रा निकाली गई यह कावड यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढी कावड यात्रा में भारी जनसमूह उमड पडा नगर भगवान भोले के जयकारों से गूंज उठा कावड यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प गुच्छ कर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे इस कावड यात्रा में बडी संख्या में बच्चे बुजुर्ग युवा एवं बडी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया ।