Let’s travel together.

झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद

0 43

देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन

जैसे ही सोमवार दोपहर बाद नगर में तेज बारिश शुरू हुई स्तूप परिसर में बारिश के पानी से सराबोर पर्यटकों ने आनंद उठाया तथा स्तूप परिसर का सुहाना नजारा देखा ।

सोमवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश से स्तूप परिसर का नजारा ही बदल दिया इस बारिश में आनंद उठाने पर्यटकों की संख्या बढ गई तथा इस बारिश के सुहाने मौसम का लोग आनंद उठाते दिखाई दिये इनमे पुरुषों महिलाएं बच्चे पानी में भीगते हुए आनंद उठाते दिखाई दिये जबकि लोग बारिश में पानी से बचाव के लिए सुरक्षित स्थान तलाशते हैं तभी पर्यटकों को बारिश में भीगते देखा गया स्तूप परिसर का नजारा तब और सुहाना दिखाई देने लगा जब परिसर में बारिश के बीच राष्ट्रीय पक्षी मोरो की मधुर आवाज गूजने लगी हालांकि यह क्षेत्र पशु पक्षियों के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित माना जाता है ।

यही कारण है यहां पशु पक्षी निर्भीकता से विचरण करते दिखाई दे जाते है इतना ही नहीं बंदरों की उछल कूद भी पर्यटकों को आनंदित कर देती हैं इसके साथ ही खरगोश कबूतर आदि की संख्या भी खासी दिखाई देती हैं हालांकि इस परिसर में मोरो का नृत्य भी खुलेआम चलता रहता है जिससे पर्यटक आनंदित हो उठते हैं पर्यटक इन पशु पक्षियों को खाद्य पदार्थ भी खिलाते दिख जाते है जिससे यह पक्षी बेधड़क पर्यटकों के आसपास तक पहुंच जाते है तब पर्यटकों को और अधिक आनंद आता है हरियाली के बीच स्तूप परिसर का नजारा अत्यंत सुहाना बन जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा,स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,विधायक डॉ चौधरी,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा हुए शामिल     |     दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज  ने किया शस्त्र पूजन     |     पाशविकता में पुरूषों को पछाड़कर महिलाएं कौन-सी ट्राॅफी जीत लेंगी? -अजय बोकिल     |     विजयादशमी और नीलकण्ठ दर्शन की परंपरा: लोक आस्था का प्रतीक, प्रकृति का अनमोल संदेश     |     सांची में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, आज होगा रावण दहन     |     नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811