Let’s travel together.

प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा में शामिल हुए लहार के कांग्रेस नेता डॉ. विनोद तिवारी

0 131

लहार के कांग्रेस नेता डॉ. तिवारी भाजपा में शामिल
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भिंड जिले की लहार विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. विनोद तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर डॉ. तिवारी का स्वागत किया।
भिंड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले डॉ. विनोद तिवारी वर्ष 1978 से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। वे कांग्रेस सेवादल में विभिन्न पदों पर रहने के साथ ही कांग्रेस जिला भिंड के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में मातृभूमि सेवा मिशन के प्रदेश अध्यक्ष है।

(आशीष अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811