Let’s travel together.

अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0 147

सुरेंद्र जैन धरसीवा
सिलतरा पुलिस ने अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
चौकी सिलतरा थाना धरसींवा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सांकरा स्थित सतनामी पारा में एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध रूप से शराब का भण्डारण कर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में पुलिस चौकी सिलतरा की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर मकान को चिन्हांकित कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया जिसने पूछताछ में अपना नाम रविश बंजारे होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर कमरे में देशी शराब रखा होना पाया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में रविश बंजारे से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी रविश बंजारे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखंे 84 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 10,000/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 471/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811