Let’s travel together.

दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवारजनों की मदद के लिए आगे आया एसबीआई

0 233

 

– ऋण समाधान योजना का दिया लाभ, दो लाख 24 हजार से ज्यादा की राशि माफ

– एसबीआई ने पुलिस अधीक्षक के हाथों दिलवाया चेक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शिवपुरी के पुलिस विभाग में पदस्थ रहे एक एएसआई के परिवार की मदद के लिए आगे आया है। दिवंगत एएसआई गिरजा शंकर शिवपुरी एसपी कार्यालय में पदस्थ थे। इन्होंने अपने शासकीय सेवा में रहते हुए बैंक से पर्सनल लॉन एसबीआई बैंक गुरुद्वारा से 5 लाख 50 हजार रुपए लोन के रूप में लिया था। बीते दिनों बे्रन हेमरेज के चलते इनकी मौत हो गई। एएसआई के निधन के दिन तक उन पर 2 लाख 91 हजार 185 रुपए बैंक लोन बकाया था लेकिन एसबीआई ने दिवंगत पुलिस कर्मी की मदद के लिए आगे आकर उन्हें बैंक द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त ऋण समाधान योजना का लाभ दिया और उनके 2 लाख 24 हजार 241 रुपए माफ कर दिए। दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवारजनों को बैंक को लगभग 75 हजार रुपए जमा करने पड़े। शिवपुरी में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर क्षेत्र क्रमांक 5 मुकेश कुमार राठौर और गुरुद्वारा प्रबंधक गौरव यादव ने ऋण माफी का चेक पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के हाथों से दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवारजनों को दिलवाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी रघुवंशी सिंह भदौरिया ने यह चेक दिवंगत पुलिस कर्मी के परिवारजनों को सौपा। इस तरह से एसबीआई दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवार जनों की मदद के लिए आया आगे आया और यहां पर ऋण समाधान योजना का लाभ देकर उनकी मानवीय मदद की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811